नमस्ते दोस्तों, हम जब नया स्मार्टफोन खरीदते हैं उस वक्त बहुत खुश रहते हैं लेकिन जब बात आ जाती है उस मोबाइल को रसेल करने की तब हमारे मन में कन्फूजन होता है की आपने मोबाइल का डेटा को उस फोन से कैसे हटाएँ और उस मोबाइल को सेल करें.
सो आपके मन में अगर ये सभी चीजों को लेकर कन्फूजन है तो मैं आपके लिए एक ट्रिक लेकर आया हूँ जिसे आपके मोबाइल के डेटा हमेशा के लिए साफ हो जायेगा और बिना घबराये उस मोबाइल को आप बेच सकते हैं तो आये जानते हैं उस ट्रिक को.
- स्मार्टफोन में फैक्ट्री रिसेट महत्वपूर्ण
- सेटिंग से फैक्ट्री रिसेट कैसे करें
- रिकवरी मोड से फैक्ट्री रिसेट कैसे करें
कभी भी फोन को बेचने से पहले उसे फैक्ट्री रिसेट करना बहुत जरुरी है। ऐसा करने पर आपका फोन एकदम साफ हो जाएगा। फोन में बिना जरूरत के एप्स और मैलवेयर रिमूव हो जाएंगे। इसके बाद आप अपने फोन को किसी भी अन्य व्यक्ति को बिना डेटा की चिंता किए बिना ही बेच सकते हैं।
आपका फोन को फैक्ट्री रिसेट करने से पहले डेटा को दूसरे मोबाइल में सेब कर लेना आपके लिए उचित हो सकता है इस बात का आपको ध्यान देना जरुरी है.
सेटिंग से फैक्ट्री रिसेट कैसे करें
- सबसे पहले सेटिंग एप में जाना होगा और सिस्टम के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
- नीचे स्क्रॉल करके फैक्ट्री रिसेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- आपको यहां पर डिलीट ऑल डेटा या फिर रिसेट का विकल्प देखने को मिलेगा.
- इसके बाद आपको अपने फोन का पिन डालना होगा.
- फिर आगे कंफर्म करें और रिसेट को पूरा करें.
रिकवरी मोड से फैक्ट्री रिसेट करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- सबसे पहले आपको अपने फोन का पॉवर ऑफ करना होगा.
- इसके बाद पावर बटन और वॉल्यूम बटन को एक साथ दबाना होगा.
- फिर अपनी भाषा को चुनें और कंफर्म करें.
- वाइव डेटा विकल्प पर जाकर फॉर्मेट डेटा करें.
- इसके बाद वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा और कंफर्म करना होगा.
.jpg)

0 Comments